मंदसौर। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा क्षेत्र मंदसौर के समन्वयक दिलीपसिंह गुर्जर एवं पीसी शर्मा एवं नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया का 29 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे।
अधिक जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार सुवासरा ने बताया कि दिनांक 29 जनवरी सोमवार को तीनो नेता नीमच विधानसभा को लेकर प्रातः 10 बजे
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नीमच पर कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे। इसी दिन जावद विधानसभा के लिए दोपहर 01 बजे शंकर प्लाजा नीमच रोड जावद पर कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगे वहीं मनासा विधानसभा को लेकर दोपहर 03 बजे डाक बंगला मनासा पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओ से चर्चा करेंगे।
बैठक में विधानसभा के प्रत्याशी, विधानसभा के प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर एवं बीएलए, सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, सेवादल, एनएसयूआई वह अन्य मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।