नीमच। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच पर पार्टी की और से समन्वयक के रूप में पहुंचे दिलीप सिंह गुर्जर और पीसी शर्मा के सामने बैठक के दौरान कांग्रेसी आपस में जमकर उलझ गए। बताया जा रहा है कि बात बैठक की सूचना को लेकर शुरू हुई थी। जो बढ़ते-बढ़ते विधानसभा चुनाव के नतीजे तक पहुंच गई। ऐसे में हार का ठीकरा आपस में एक दूसरे पर फोड़ने लगे। जो खबरें निकल कर आ रही है उससे पता चलता है कि बैठक में अच्छी खासी तू तू मैं मैं हुई।
बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव के नतीजे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस द्वारा अपनी स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए गए डोनेशन फोर देश अभियान पर भी चर्चा की गई। दिलीप सिंह गुर्जर और पीसी शर्मा ने उपस्थित कांग्रेसियों से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस कर काम करने का आह्वान किया।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती, दीपक गहलोत, बृजेश मित्तल, ओम शर्मा, योगेश प्रजापति, राकेश पाटीदार, आशा सांभर, हिदायतुल्ला खान, बाबू सलीम, पृथ्वी सिंह वर्मा, रमेश कदम, विमल शर्मा, सत्यनारायण पाटीदार, मोनू लोक्स, बलवंत पाटीदार, रंजीत तंवर बबली, नाथू सिंह, विकास गोयल, मनोहर अंब, धर्मेंद्र परिहार, हरगोविंद दीवान, साबिर मसूदी और बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।