नीमच। मंदसौर-नीमच लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस लोकसभा प्रभारी दिलीप गुर्जर का नीमच आगमन पर गांधी भवन परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रतीक गुर्जर द्वारा छात्र संगठन के माध्यम से विद्यार्थियों की जन समस्याओं के निराकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय परिसर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, ओम शर्मा, नगर पालिका पार्षद हरगोविंद दीवान, महेंद्र मोनू लोक्स, दीपेश गुर्जर, महेंद्र गुर्जर बैसला, सूरज केसरपुरा, संस्कार शर्मा, राकेश गुर्जर, लोकेश गुर्जर, वैभव शर्मा, दीनू गुर्जर, प्रहलाद सरगरा, दिलीप मेघवाल, कृष्णा गुर्जर, कुलदीप सरगना, यश, उमेश नागदा, विजय तोमर सहित अनेक कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद थे।