नीमच। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच पर कांग्रेस जनों ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की। बताते चले कि आज महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को पूरे देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका अदा की थी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, बृजेश सक्सेना, मोनु लोक्स, बृजेश मित्तल, विमल शर्मा, हिदायतुल्ला खान, गजेंद्र यादव, धर्मेन्द्र परिहार, कमल गोयल, इलियास कुरेशी, डॉक्टर पृथ्वी सिंह वर्मा, संदीप चौधरी, प्रहलाद सिंह, कटारिया जावेद दुर्रानी आदि मौजूद रहे।