नीमच। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार, एक फरवरी को मौजूदा मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया। बजट को लेकर नीमच से कांग्रेस के पूर्व विधायक डाक्टर संपत स्वरूप जाजू ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
पूर्व विधायक जाजू ने कहा कि वित्त मंत्री और सरकार इसी बात में खुश हैं कि दूरगामी सोच और तरक्की वाला बजट हैं। आम भारतीय को अभी कोई तुरंत लाभ नहीं मिला, लेकिन हमारी अगली पीढ़िया जो सन 2030 में और 2047 में होंगी उन्हें आज के बजट का भरपूर लाभ मिलेगा। सन 2030 तक देश की इकोनॉमी 07 लाख करोड़ रुपये होने का दावा वित्त मंत्री कर रही हैं। वित्त मंत्री ने इंफ़्रास्ट्रक्चर के लिए भरपूर आवंटन की घोषणा की हैं पिछले बजट में घोषित इंफ़्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित धन का उपयोग और उसका लाभ मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र को अभी तो मिलता नहीं दिख रहा हैं। चाहे रेल का आर्थिक कारिडोर हो या मुफ़्त में महिलाओं को 300 यूनिट बिजली हो या शहरी क्षेत्र में आवास योजना हो ये सब केवल लोकलुभावने वादे बन कर रह जाएंगे। इनका हश्र भी दिल्ली-मुंबई फ्रेट रेल कारिड़ोर जैसा हो कर रह जायेगा। सौर ऊर्जा के प्लांट लगने के वर्षों बाद भी जिले को सौर ऊर्जा का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाजू ने कहा कि वित्त मंत्री ने कई योजनाओं का ज़िक्र किया और वे योजनाये ज़िले में स्वीकृत हुए वर्षों हो गई लेकिन धरातल पर उसका कोई लाभ अभी तक नहीं मिल पाया हैं। व्यक्तिगत इनकम टैक्स में कोई परिवर्तन नहीं किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। चार करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला लेकिन संसदीय क्षेत्र की सबसे प्रमुख उपज अफ़ीम और अन्य औषधीय फसल पीएम फसल बीमा में रखी ही नहीं गई हैं।