मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम प्रदेश द्वारा चलाया जा रहा गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में भाजपा के भैसोदा, गरोठ, मेलखेडा, पिपलिया मंडी एवं मंदसौर ग्रामीण मंडल की कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। ततपश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारी गणों द्वारा किया गया।
पिपलियामंडी मंडल की गांव चले अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें 51 पोलिंग पर बूथ अध्यक्ष एवं विस्तारक की टोली बनाई गई। कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश चावला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का द्वार गांव की और खुल रहा है। इस गांव चलो अभियान के अंतर्गत आप सभी जिम्मेदार पदाधिकारी इस अभियान को और अधिक विस्तृत करते हुए शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर ले जाएं और पार्टी के निर्देशानुसार योजनाओं की जानकारी देकर संगठन के करणीय कार्याे को सम्पन्न करे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला प्रभारी शिवराज सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया। कार्यशाला में भाजपा मंडल प्रभारी संजय मुरड़िया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, लोकतंत्र सेनानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, अभियान मंडल प्रभारी राधेश्याम चौहान मंचस्थ रहे। स्वागत भाषण एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत ने किया। कार्यशाला का संचालन सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत भट्ट ने किया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष कुशालसिंह राठौड़ ने माना।
भाजपा मंदसौर ग्रामीण मंडल की बैठक भाजपा जिला कार्यालय मंदसौर पर सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा की आज केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही है और गांव गरीब, किसान का जीवन स्तर ऊंचा करने का लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री एवं मंदसौर ग्रामीण मंडल प्रभारी विजय अठवाल ने गांव चलो अभियान की रूपरेखा से अवगत कर बताया की आज मंडल की कार्यशाला सम्पन्न होने के बाद आप सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर एक जिम्मेदार विस्तारक की भूमिका का निर्वहन करना है। मंदसौर ग्रामीण मंडल की कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता निहालचंद जी मालवीय, शांतिलाल मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह जी पंवार सहित ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
इसी प्रकार भाजपा मेलखेड़ा मंडल में गांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुवासरा विधानसभा से पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की गांव चलो अभियान के तहत घर-घर तक कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। सभी को शासन की योजनाओं की जानकारी देना वह बूथ की जानकारी पूरी लेकर के आना है व भौगोलिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी कार्यकर्ता लेंगे और मंडल कार्यालय पर देंगे। स्वागत भाषण भाजपा मेलखेडा मंडल अध्यक्ष राजमल सुरावत ने दिया। कार्यशाला का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र पाहड़िया ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री बद्रीलाल व्यास ने माना।
इसी प्रकार गरोठ एवं भैसोदा मंडल की कार्यशाला भी सम्पन्न हुई। जिसमें वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं गरोठ मंडल में स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान ने दिया एवं भैसोदा मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर ने दिया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।