भोपाल। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को मध्यप्रदेश दौरे पर आ सकते हैं। वे झाबुआ से लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाएंगे। प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। झाबुआ आदिवासी बहुल सीट है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा इस बार भी आदिवासी सीटों पर बढ़त की कोशिश में है।
लोकसभा कलस्टर के प्रभारियों में बदलाव किया गया। अब सागर कलस्टर नरोत्तम मिश्रा देखेंगे, ग्वालियर कलस्टर में भूपेंद्र सिंह को इंचार्ज बनाया गया, इंदौर कलस्टर को अब जगदीश देवड़ा देखेंगे।
जानिए किसे कौन का कलस्टर-
भूपेंद्र सिंह- ग्वालियर
कैलाश विजयवर्गीय- जबलपुर
विश्वास सारंग- उज्जैन
जगदीश देवड़ा- इंदौर
राजेंद्र शुक्ल- भोपाल
प्रह्लाद पटेल- रीवा
नरोत्तम मिश्रा- सागर