BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2024, 7:35 pm
NEWS : अभियानों से जनसंपर्क में जुटेगी भाजपा- जिलाध्यक्ष जाट, बीजेपी के अभियानों के संयोजकों की बैठक संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी अपने विभिन्न अभियानों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना की पुष्टि और अधिकतम परिवारों में जनसंपर्क का काम करेगी। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा के अभियानों के संयोजकों की बैठक के दौरान कहीं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के फरवरी माह में विभिन्न अभियान प्रगति पर है। अभियानों की संयोजकों की आवश्यक बैठक सोमवार को भाजपा जिला करने पर पार्टी जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी जिला महामंत्री रघु शर्मा ने सभी अभियानों की  रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए प्रत्येक अभियान में वर्तमान प्रगति पर चर्चा की। अभियान संयोजकों ने बताया कि अभियानों में सूचीकरण एवं कार्यक्रमों के स्थान तय किए गए। पार्टी के दीवार लेखन अभियान को लेकर चर्चा की गई प्रत्येक बूथ पर पार्टी के परिवारों के आवास के बाहर एक बार फिर से मोदी सरकार एवं कमल के चिन्ह बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी को साथ लेकर इस अभियान को तेज गति से पूर्ण करने का निश्चय किया गया। पार्टी जॉइनिंग कमेटी के साथ चर्चा के दौरान यह तय किया गया की पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले एवं पार्टी के सिद्धांतों में विश्वास व्यक्त करने वाले लोगों को जिला, मंडल एवं बूध स्तर तक विशेष अभियान चलाकर पार्टी से जोड़ा जाएगा। 
गांव चलो अभियान पर चर्चा करते हुए मंडल में प्रवासी एवं सहयोग की सूचीबद्ध कर इस अभियान में रात्रि प्रवास, व्यक्तिगत संपर्क, धार्मिक स्थान दर्शन, मतदाता सूची वर्गीकरण, बूथ समिति सत्यापन सहित सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए प्रवासियों को विशेष निर्देश देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही एक विशेष अभियान शक्ति वंदन जिसमें स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ क्षेत्र में सक्रिय मातृशक्ति से संपर्क के कार्यक्रम तय किए गए। महिला स्वयं सहायता समूह के जिला स्तरीय फेडरेशन के साथ चाय पर चर्चा और विधानसभा स्तर पर सीआरवी एवं वीओ के सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए निर्णय लिया गया। आगामी समय में शीघ्र ही इन अभियानों को गति दी जाएगी एवं यह कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किए जाएंगे। 
इस अवसर पर पार्टी जॉइनिंग कमेटी के संयोजक हर्षवर्धन सिंह रूद, सहसंयोजक गौरव त्यागी, जानकी दास वैष्णव, भाजपा जिला मंत्री सुरेश गाडरी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, प्रधान देवेंद्र कुंवर, गांव चलो अभियान संयोजक श्यामलाल शर्मा, सह संयोजक मोहन जाट, शिरीष त्रिपाठी, दीवार लेखन सहसंयोजक शिव प्रकाश मंत्री, शक्ति वंदन अभियान टीम मंजू पितलिया, इंद्रा सुखवाल, भागीरथ चंदेल आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE