BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2024, 2:20 pm
BIG NEWS : प्रतिष्ठित समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर भाजपा अजा ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, हमलावरो की शिनाख्त कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। मालवा मेवाड़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं कारोबारी अशोक गंगानगर पर रविवार की शाम 4.30 बजे शहर के मुख्य चौराहे लायंस पार्क के समीप हुए प्राणघातक हमले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गोयल के नेत्रत्व में जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर अशोक गंगानगर के हमलावरो की शिनाख्त कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। 
ज्ञापन में बताया गया कि अशोक अरोरा पर हुआ प्राणघातक हमला निंदनीय है। नीमच जिले की शांत फिजा में जहर घोलने वालो को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अशोक अरोरा नीमच ही नही बल्कि मालवा— मेवाड़ में प्रतिष्ठित समाजसेवी है। जब शहर में प्रतिष्ठित व्यक्ति पर ही खुलेआम बीच बाजार ऐसा घटनाक्रम कारीत किया जा सकता है तो आम जनता कहां तक सुरक्षित है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि समाजसेवी अशोक गंगानगर पर किए गए जानलेवा हमले से संबंधित घटनाक्रम में जल्द से जल्द पर्दाफाश कर घटना के पीछे छिपे आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हे गिरफ्तार करने की मांग भाजपा अजा मोर्चा ने की है।
उक्त ज्ञापन सौंपते समय भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गोयल, जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहार, करण नकवाल, तुलसीराम सिकलीगर, अमन यादव, राहुल यादव, लोकेश सगर, चंदन बनौधा, मोंटू सलोना सहित अन्य मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में जानकारी अजा मोर्चा के मीडिया प्रभारी अरूण यादव ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE