नीमच। नीमच तहसील के गांव विसलवास सोनिगरा के ग्रामीण सांड के आतंक से काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस सांड के आतंक को लेकर जनपद पंचायत नीमच और नगर पालिका नीमच को भी अवगत करवाया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद भाजपा दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष दिलीप छाजेड़ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इस समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने का आग्रह किया हैं।
छाजेड़ ने पत्र के माध्यम से बताया कि विसलवास सोनिगरा के ग्रामीण एक सांड के आतंक से काफी परेशान हैं। सांड की वजह से ग्रामीणों का घर से निकलना बंद हो गया हैं। पूर्व में भी ग्रामीणों ने जनपद पंचायत नीमच और नपा को अवगत करवाकर सांड को पकड़ने के लिए पत्र लिखा था। लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाई नहीं हुई हैं। छाजेड़ ने बताया कि सांड के हमले से जिले में पूर्व में भी तीन-चार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसलिए ग्रामीण काफी भयभीत हैं। तत्काल उचित समाधान कर सांड की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाया जाए।
भाजपा दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष दिलीप छाजेड़ ने उक्त पत्र की प्रतिलिपि सीएम डॉ यादव और नपा सीएमओ नीमच को भी प्रेषित की हैं।