नीमच। नीमच जिले में बहुत मेहनत करने के बाद संगठन में जान आई है। लेकिन देखने में आ रहा है कि मनासा में कतिपय लोग कांग्रेस संगठन की खिलाफत कर अनुशासनहीनता का परिचय दे रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने मनासा ब्लॉक के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि ऐसे अनुशासनहीन लोग जो संगठन को कमजोर करने की साजिश से रच रहे हैं और व्हाट्सएप व फेसबुक पर संगठन के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, उनकी सूची बनाकर तुरंत भेजें ताकि ऐसे अनुशासनहीन लोगों को पार्टी से निष्कासित किया जा सके। उक्त जानकारी कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने दी।
शर्मा ने कहा कि मनासा में कतिपय लोग जिन पर हत्या के प्रकरण दर्ज हैं, सजायाफ्ता हैं या जिन्होंने व्हाट्सएप या फेसबुक संगठन के खिलाफ लिखा है ऐसे लोगों को तुरंत पार्टी से निकाला जाएगा।