भवानी मंडी। राजस्थान में भजन लाल सरकार के पहले लेखानुदान बजट को पेश करते हुए वित्तमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान में गुड़ और शक्कर पर मंडी टैक्स हटाने की घोषणा की जिसका पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच ने स्वागत किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच के जिला महामंत्री कमलेश दलाल ने बताया कि राजस्थान में गुड़ और चक्कर पर एक रुपया 60 पैसा मंडी टैक्स और 50 पैसा किसान कल्याण शुल्क लागू होता है एवं इसके अतिरिक्त पांच प्रतिशत जीएसटी और लगता है, इस कारण से राजस्थान में गुड और शक्कर का व्यापार अत्यंत प्रभावित हो रहा था एवं राजस्थान के व्यापारियों के द्वारा लंबे समय से मंडी शुल्क हटाने की मांग की जा रही थी, वैसे भी गुड और शक्कर ना तो कृषि उपज है ना ही यह कहीं मंडी में बिकने आई है ऐसे में इस पर मंडी शुल्क न्याय संगत भी नहीं था, भजनलाल सरकार के द्वारा अपने पहले बजट में गुड और शक्कर पर मंडी टैक्स को हटाया गया है जिसका पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग व्यापार मंच भवानीमंडी ने स्वागत किया है।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में प्रस्तुत अंतरिम बजट को महिलाओं, किसानों और युवाओं पर विशेष फोकस किया है। बजट में युवाओं के लिए 70000 नई भर्तियों की घोषणा की गई है वहीं बुजुर्ग और महिलाओं की पेंशन में 150 रूपए का इजाफा किया गया है। गेहूं पर 125 रुपए प्रति क्विंटल के बोनस का ऐलान किया गया है। वहीं बजट भाषण में सरकार ने ड्रोन खेती को बढ़ावा देने की घोषणा की है। दिया कुमारी ने 2000 करोड़ का कृषि क्षेत्र के लिए राजस्थान एग्रीकल्चर फन्ड बनाने की घोषणा की है जिसके अंतर्गत 20000 फार्म पोंड, फूड पार्क और हॉर्टिकल्चर हब बनेंगे। किसानों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड स्कीम लागू की गई है जिसके पहले फेज में 5 लाख पशुपालकों को सरकार के द्वारा एक लाख रुपए का लोन दिया जाएगा। गुड और चीनी पर मंडी टैक्स के साथ-साथ लैंड टैक्स को भी खत्म करने की घोषणा की गई है। बुजुर्गों को रोडवेज के बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में अंशदान को बढ़ाकर 5000 से 6500 किया है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देय वित्तीय सहायता को पति परिवार 6000 से बढ़कर 8000 रूपए वार्षिक किया गया है। लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर एक लाख रुपए का सेविंग बोन्ड देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत 5 लाख से अधिक घरों पर सोलर प्लांट का लक्ष्य कहा गया है। इसमे 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
सबका साथ सबका विकास, एवं सुराज संकल्प की सिद्धि के ध्येय को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के द्वारा भजनलाल सरकार का एक संतुलित और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया गया है जिसका पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग व्यापार मंच के द्वारा स्वागत किया गया है।