चित्तौड़गढ़। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत क्लस्टर प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभूलाल सैनी ने मांदलदा एवं घोसुंडा मंडल की धनेत कला पंचायत के डगला खेड़ा गांव में प्रवास किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सैनी ने मांदलदा में प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया एवं गांव के लोगों से मुलाकात कर जानकारी ली। डगला खेड़ा प्रवास के दौरान सैनी ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में फीड बैक लिया। क्लस्टर प्रभारी प्रभुलाल सैनी ने कहा कि लोगों से मिले सुझाव और विशेषकर मातृशक्ति के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतुष्टि के भाव से नई ऊर्जा प्राप्त हुई।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, घोसुंडा मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल आदि भी साथ रहे।