डेस्क। मिर्ची बाबा के नाम से विख्यात महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी का एक बड़ा बयान सामने आया हैं। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में मिर्ची बाबा ने कमलनाथ को राम और हनुमान का भक्त बताते हुए बाकी कांग्रेस को नास्तिक बताया है।
मिर्ची बाबा ने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ राममय हैं। क्योंकि वो हनुमान जी के भक्त हैं। बाकी कांग्रेस नास्तिक है। राम मंदिर का जो निमंत्रण ठुकरा दे वो नास्तिक ही हो सकते हैं। मुझे लगता है कि राजीव गांधी की आत्मा रोई होगी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मा हुई होगी, जो रघुपति राघव राजा राम पतीत पवन सीता राम गाते थे। इनसे बड़ा नास्तिक कौन होगा, भारत का एक संत उनके साथ सर पर कफन बांधकर लड़ रहा था, आचार्य प्रमोद। उन्हें इन्होंने निकाल दिया।
गौरतलब हैं कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का निमंत्रण कांग्रेस ने ठुकरा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस के अंदर ही बवाल हो गया हैं। कई कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर इस्तीफे तक दे दिए थे।