डेस्क। एमपी में 05 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने 04 उम्मीदवारों के नाम फ़ाइनल कर दिए हैं। भाजपा द्वारा जारी सूची में डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर का नाम शामिल है। एमपी की इन 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में कांग्रेस से पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन का नाम लगभग तय माना जा रहा हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अगले एक घंटे में कैंडिडेट का नाम घोषित हो जाएगा। पार्टी में चर्चा चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस कुछ देर बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी। ऐसे में राजनीतिक सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंदसौर-नीमच लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद का नाम लगभग फ़ाइनल माना जा रहा हैं। सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
बता दें कि कल यानी 15 फरवरी नॉमिनेशन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव होंगे।