BREAKING NEWS
NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2024, 11:24 am
BIG NEWS : कमलनाथ के भाजपा में जाने पर बोले बुंदेला, कहा- वे जहां रहेंगे हम वहां रहेंगे, पूर्व सीएम के करीबी माने जाते हैं कुलदीप सिंह, सीसीबी अध्यक्ष रह चुके है बुंदेला, पढे़ खबर

Share On:-

धार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही भाजपा जॉइन करने वाले हैं। कमलनाथ के साथ मालवा-निमाड़ के धार जिले से भी कई कांग्रेसी नेता व उनके समर्थक अब भाजपा के हो जाएंगे।जिसमें प्रमुख रूप से कमलनाथ के करीबी पूर्व सीसीबी अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुंदेला का नाम भी शामिल है। जब इस बारे में बुंदेला से चर्चा की गई तो कुलदीप सिंह ने ही इस बात की पृष्टि करते हुए बताया कि जहां पर कमलनाथ रहेंगे, वहां पर हम उनके साथ रहेंगे। हालांकि सीधे तौर पर भाजपा को लेकर कोई बात कुलदीप सिंह बुंदेला ने नहीं कही।


नेता प्रतिपक्ष का गढ़ जिला
धार जिले में बुंदेला के साथ औद्योगिक नगरी पीथमपुर के भी कुछ लोग भाजपा जा सकते है। अन्य विधानसभाओं से छोटे कार्यकर्ताओं के जाने की संभावना है। जिले में कांग्रेस को किसी बड़े नेता के जाने का नुकसान नहीं होगा। दरअसल इस जिले में दिग्विजयसिंह के साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का गढ़ धार जिला है। पूरे जिले में दोनों ही नेताओं की पकड़ मजबूत है


सीसीबी अध्यक्ष रह चुके है बुंदेला
कुलदीप सिंह बुंदेला क्षेत्र के प्रभावशाली नेता है। उनके पिता स्वर्गीय मोहनसिंह बुंदेला धार व बदनावर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। धार से विधायक भी रहे हैं। पिता दिग्विजय सिंह के समर्थक थे। हालांकि बाद में कुलदीप सिंह कमलनाथ खेमे से जुड़ गए थे। पूर्व में कुलदीप सिंह सीसीबी अध्यक्ष रह चुके हैं और कमलनाथ सरकार बनते ही उन्हें सीसीबी में प्रशासक भी बनाया गया था।


नाथ ने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए बुंदेला को प्रदेश महासचिव का दायित्व भी सौंपा था। कुछ माह पूर्व संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बुंदेला ने टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्हें करीब 6 हजार के लगभग वोट विधानसभा से हासिल हुए थे। इस चुनाव के बाद उन्हें कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बुंदेला के साथ उनके समर्थकों को भी निष्कासित किया गया था।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE