मनासा। क्षेत्र के देवरी खवासा में शनिवार को ज्ञानोदय विद्या मंदिर के कक्षा 8 वीं के बालक-बालिकाओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सभी बालक बालिकाओं को सरस्वती माता का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही सालभर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिन बालक बालिकाओं ने भाग लिया उन्हें भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 8वीं के बालक बालिकाओं को आने वाली परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रोसाहित किया गया।
जानकारी देते हुए स्कूली प्रधानाचार्य राधेश्याम सोनी ने बताया कि सभी कक्षा आठवीं के के बालक-बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आने वाली परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। ताकि ये विद्यार्थी स्कूल व गांव का नाम रोशन कर सके।