गुना। राघोगढ़ तहसील के आदर्श ग्राम भुलॉंय में चल रहे 51 कुंडीय गो पुष्टि गायत्री महायज्ञ के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित की यज्ञ मे दीक्षा, संस्कार, नामकरण, पुंसवन, विद्यारंभ संस्कार शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा कराये गये। टोली नायक सुरेंद्र नाथ ने संस्कारों के महत्व को बतलाते हुए कहा कि मनुष्य जन्म से शुद्ध होता है संस्कारों से ही महान बनता है उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया की शांतिकुंज और गुरुग्राम आवल खेड़ा के साथ-देश में ऐसे सैकड़ो संस्थान है जिसमें उत्पाद बनाने एवं गोबर गोमूत्र का खेती में उपयोग करने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। विशाल किसान संगोष्ठी में पंचगव्य से मानव स्वास्थ्य ओर गौ आधारित खेती पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य गो विज्ञान केंद्र देवलापार नागपुर के प्रभारी सुनील मानसिंगा ने गाय के पंचगव्य से बीमारियों के निदान पर अपना वक्ततब दिया और उन्होंने कहा की हर बीमारी का निदान गौ माता से है इसलिए आप देशी गोवंश को ही पालें तो वहीं गुजरात से आए गोपाल सुरतिया ने गोवंश के रखरखाब व गौ आधारित खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर आज हम समय पर नहीं चेते तो खेती बंजर हो जाएगी रासायनिक खाद्य दावाओ के दुष्यप्रभाव आज दिखने लगा है जिससे आज 18 से 20 साल के युवा हार्ट अटैक, पैरालाइस जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।