नीमच। आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक लोकसभा कार्यालय नीमच पर संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार एवं जनता की समस्याओं की ओर ध्यान केंद्रित करने पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के साथ ही जिले में भी अब जनता की आवाज उठाने वाला मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस जनता के मुद्दों पर कोई भी आवाज नहीं उठा पा रही है और पूरे देश में कांग्रेस के नेता तु चल में आया की तर्ज पर भाजपा को कांग्रेस मय बनाने में लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी के ऊपर दायित्व आ गया है कि क्षेत्र में जनता की समस्याओं के लिए मुखरता के साथ आवाज उठाना होगा। प्रशासन के सामने जनता की आवाज बुलंद कर सर्वप्रथम मंगलवार को आम आदमी पार्टी इसी कड़ी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नीमच जिले में कुत्तों का जो आतंक है उसके निराकरण के लिए एक ज्ञापन कलेक्टर को देगी। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में भाजपा और कांग्रेस के जो ईमानदार कार्यकर्ता है उनसे संपर्क कर धर्म की जगह बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जैसे मुद्दों वाली विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।
बैठक में लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल, नरेंद्र पाटीदार, तुलसीराम, निलेश जैन, इस्माइल, मयंक परमार, आसिफ हुसैन, उदयलाल अग्रवाल, विनोद कुमार पवार, जुजर अली बोहरा, रमेश गुर्जर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।