छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने के अटकलें के बीच आज छिंदवाड़ा में कांग्रेस के संगठन के सभी कार्यक्रम रद्द हो गए ऐसे में दिनभर चर्चा चलती रही की क्या पूर्व सीएम कमलनाथ बीजेपी जॉइनिंग लेंगे। कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकल में लगातार लगाई जा रही है ऐसे में आज युवक कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपने कार्यक्रम रद्द किए है, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी ने विभिन्न कार्यक्रम शहर में आयोजित किए जाने थे लेकिन कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं ना कहीं कमलनाथ भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।
आपको बता दें कि कमलनाथ को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आई है पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के भाजपा में जाने को लेकर यह भी दावा किया जा रहा था कि आज शाम 5ः00 बजे वह भाजपा की सदस्यता लेंगे लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी घटनाक्रम सामने नहीं आया है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने दिया स्पष्टीकरण
दावा तो यह भी किया जा रहा था कि छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें कई विधायक और कांग्रेस नेता शामिल होंगे लेकिन बीजेपी कार्यालय प्रभारी अल्केश लंबा की माने तो छिंदवाड़ा में ऐसा कोई भी कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं हुआ है।
कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में मिला जुन्नारदेव कांग्रेस को बड़ा झटका
छिंदवाड़ा में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा हर तरफ से कांग्रेस को घेर रही है ऐसे में एक बार फिर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस को झटका दिया और जुन्नारदेव विधानसभा के कद्दावर नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री एवं पर्यवेक्षक छिंदी, मोहखेड़ अखिलेश शुक्ला को अपने पाले में किया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर दुपट्टा पहना कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई ।
आगामी समय में कई कांग्रेस के और भी दिग्गज भाजपा में आने की ताक में है जिसका सिलसिला भी जल्द शुरू हो सकता है बीते 75 वर्षों से कांग्रेस का प्रतिष्ठित, समर्पित और निष्ठा रखने वाले शुक्ला परिवार में भाजपा की सेंध ही कहा जा सकता है क्योकी छिंदवाड़ा सहित कोयलांचल की राजनीति के एक
दिग्गज ओर स्थापित कांग्रेसी नेता रहे है अखिलेश शुक्ला
छिंदवाड़ा सहित कोयलांचल के आदिवासी क्षेत्र में है शुक्ला परिवार का राजनीतिक वर्चस्व लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं को लगा तगड़ा झटका लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की संभावनाओं को तगड़ा झटका लगा है। इस क्षेत्र के कद्दावर और प्रतिष्ठित शुक्ला परिवार के अहम सदस्य अखिलेश शुक्ला ने आज भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली है।
दरअसल उनकी यह सदस्यता एक बड़े समारोह में जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा में होना तय था, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की व्यस्तताओं के चलते यह सदस्यता कार्यक्रम टलता चला जा रहा था। गौरतलब है कि आज जब दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्माने उन्हें दिल्ली के भारत मंडपम में बुलाकर एक कार्यक्रम में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिला दी है।
इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के द्वारा अखिलेश शुक्ला को भाजपा का गमछा एवं टोपी पहनाई गई। उनकी सदस्यता पर्ची भी काट दी गई है। इस दौरान अखिलेश शुक्ला के द्वारा अपने लगभग 2400 समर्थकों की एक सूची भी साथ में सौंप दी गई है जिसमें इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम व मोबाइल नंबर मौजूद है।
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छिंदवाड़ा में कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। गौरतलब है कि अखिलेश शुक्ला नगर के उस प्रतिष्ठित शुक्ला परिवार से आते हैं, जहां से उनके पिता पंडित कैलाश नारायण शुक्ला सर्वाधिक दो बार नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर रहे थे। इसके अलावा उनकी दादी भी सन 1961-62 में पार्षद रह चुकी है।