BREAKING NEWS
NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2024, 7:47 pm
BIG NEWS : संसद रत्न से सम्मानित होने पर सांसद गुप्ता का हुआ गर्मजोशी से स्वागत, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे मंदसौर, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर, नीमच व जावरा सांसद सुधीर गुप्ता तीसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। इस पर पूरे संसदीय क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने आज सांसद सेवा केंद्र पर पहुंचकर सांसद गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वगत का क्रम सुबह से ही शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। पूरे संसदीय क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता में स्वागत को लेकर अपार उत्साह रहा। 
यहीं नहीं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से सांसद गुप्ता ने क्षेत्र की कृषि सिंचाई और रेलवे जैसे क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है उसके लिए वह सम्मान के पूरे हकदार है। यहीं नही पूरे देश में हमारा संसदीय क्षेत्र ऐसा है जिसके तीनों जिलों में मेडिकल कॉलेज है। इसी के साथ ही शिक्षा से लेकर कई योजनाओं में हमारा संसदीय क्षेत्र अव्वल है। कृषि के मुख्य सीजन के पश्चात भी रतलाम, जावरा, नीमच के साथ ही मंदसौर सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता आज सांसद सेवा केंद्र पर पहुंचे और अपने लोकप्रिय सांसद का हार-फूलों और ढोल ढमाके से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। 
साथ ही कार्यकर्ताओं के अपार उत्साह और स्वागत को लेकर सांसद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अपार उत्साह और आशीर्वाद उन्हें ऊर्जा और प्रेरणा देता है और यही कारण है कि वह ग्रामीण विकास व शहरी विकास को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद और अपार उत्साह ही उनकी पूंजी है और इस सेवा कार्य के लिए वह जीवन भर समर्पित है। उन्होंने क्षेत्र की सम्माननीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा किए इस सम्मान के लिए कहा कि मैं उनका हमेशा ऋणी और आभारी रहूंगा।
इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री व सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष मंदसौर दुर्गा पाटीदार, पूर्व अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, नीमच नपा अध्यक्ष स्वाती गौरव चौपड़ा, युवा मोर्चा मंदसौर सुनील पटेल, रतलाम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिप्लव जैन, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नीमच मदन धनगर सहित अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE