डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। छिंदवाड़ा में सीएम डॉ मोहन यादव के मंच पर कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अज्जू ठाकुर और नगर पालिका पाढ़ूर्ना अध्यक्ष संदीप खाटोरे, सभापति, कई पार्षद शामिल हैं। सीएम ने उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका भाजपा में प्रवेश कराया।
सीएम ने कहा कि छिंदवाड़ा जो प्रेम लुटा रहा है। जो हवा बह कर आ रही है। वह अपने आप में संकेत दे रही है। मैं आपको एडवांस में बधाई देता हूं। इस बार हनुमान जी की गदा घूमेगी और विजय भी हासिल करेगी भाजपा के पक्ष में। इसे कोई ताकत नहीं रोक सकती।
सीएम ने कहा कि कई लोगों के मन डांवाडोल हो रहे हैं। आज नहीं तो कल हमारे परिवार में शामिल होंगे। कोई आज आएगा, कोई कल आएगा। आने वाले का स्वागत, क्योंकि भारत की सेवा करना है।