BREAKING NEWS
NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में रक्तदान.. <<     KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ खेल के मैदान से जंग, नीमच में.. <<     KHABAR : सांवेर से तैयारी करो, टिकट कट रहा है,.. <<     BIG NEWS : घर से निकलीं और हो गईं लापता, गायब होने की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में वीर बाला कालीबाई प्रतिभा.. <<     KHABAR : वनांचल के गांवों में मौसमी बीमारी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2024, 5:54 pm
BIG NEWS : कांग्रेस में पद-प्रतिष्ठा पाने वाले लोग पीछे हट रहे, जुआं-सट्‌टा चलाने वाले व अपराधिक टाइप के लोग बीजेपी में मिलते है, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साधा निशाना, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रतलाम आए जीतू पटवारी ने कहा है कांग्रेस पार्टी में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान पाने वाले कुछ लोगआज संघर्ष के दौर में पीछे हटते जा रहे है। लेकिन हमारे लिए सम्मानित वो लोग है जो अपने छोटे से व्यवसाय के साथ-साथ निडर होकर कांग्रेस की विचारधारा के लिए डटे हुए है। प्रदेश में मोहन यादव जी जिस दिन से मुख्यमंत्री बने है तब से क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। 30 साल में जितना क्राइम का ग्राफ नहीं रहा उतना मोहनयादव जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बढ़ा है। 2 माह में 15 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लिया। जिसका रोज ढाई सो करोड़ रुपए ब्याज लग रहा है। क्राइम व कर्ज के काका है मोहन यादवजी। जिन्हें रॉयल्टी नहीं चुकाना है, बिना परमीट के बसे चलाना है, एक तरह से जिन्हें अवैध धंधे या अपना काम चलाना है वह दलबदल रहे है। मुख्यमंत्री जी को इधर-उधर की बातों को छोड़ जो वादे चुनाव में किए है उन्हें पूरा करना चाहिए।


दरअसल जीतू पटवारी आगामी 6 मार्च को रतलाम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन की तैयारियों, रुट व अन्य व्यवस्थाओं को देखने रतलाम आए थे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पीएम मोदी से लेकर प्रदेश के सीएम मोहन यादव को अपने निशाने पर रखा। कांग्रेस नेताओं के लगातार बीजेपी में जाने के सवाल पर पटवारी का कहना था जिन्हें गैर तरीके से अपने धंधे करना है वह बीजेपी में शामिल हो रहा है।


भारतीय जनता पार्टी ने नई परंपरा चालू की है। जो क्रेशर चलाता है, रॉल्टी नहीं देना चाहता, करप्शन करना चाहता है उससे बात करो। उसे अपनी पार्टी में लेकर आ जाओ। गुना में जो बस हादसा हुआ है वह भी बीजेपी के नेता की होकर बिना परमीट की थी। जीतू पटवारी के साथ पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कांतिलाल भुरिया. खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया आदि कांग्रेस नेता साथ थे। मीडिया से चर्चा के पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर पटवारी व अन्य नेताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। मीडिया से चर्चा के बाद वह सैलाना के लिए निकल गए।


बीजेपी में अपराधिक टाइप के लोग
पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ज्यादा तादात में अपराधिक टाइल के लोग है। जिनके ट्रैक रिकार्ड अपराध से जुड़े है। जुआं सट्‌टे चलाने वाले भारतीय जनता पार्टी में मिलते है। ऐसे लोग जिनका मन कच्चा है जिनके दिमाग में स्पष्टता नहीं है। वह लोग दलबदल कर रहे है। ऐसे लोगों को जितनी जल्दी हो भगवान भला करे।


घर-घर देंगे आमंत्रण
पटवारी ने कहा बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को कहा कि राहुल गांधी जी की यात्रा का भव्य स्वागत किया जाए। 2 मार्च को मुरैना से लेकर 6 मार्च तक रतलाम में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जाएगा। हर एक सदस्य व कार्यकर्ता को चिन्हित कर स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उज्जैन में महाकाल के दर्शन व रोड शो होगा। बदनावर में बहुत बड़ी सभा होगी। लोगों, युवाओं, किसानों एवं महिलाओं से राहुल गांधी संवाद करेंगे। रतलाम व सैलाना में भी सभा की जाएगी।


पांच गारंटी कहां गई
पटवारी ने पांच गारंटी की बात भारतीय जनता पार्टी ने की थी। जिसमें किसानों की आमदनी, 2700 रुपए गेहूं व 3100 रुपए धान के दाम। 450 रुपए में गैस सिलेंडर, 2 लाख नौकरियां और 3 हजार रुपया महिलाओं को देने के वादे। मामा शिवराज ने किए थे। मैं शुरू से कहता रहा हूं और हमेशा कहता रहूंगा कि शिवराज मामा बेरोजगारी व झूठ के मामा थे। अब उनकी जगह मोहन काका को बना दिया। मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी बन गई है कि लगभग दो लाख करोड़ के बजट में 40 हजार करोड़ रुपए सिर्फ ब्याज व देनदारियां देने में रहती है। अनुपूरक बजट में स्पष्ट रुप से इसके बारे में कहा है।


कुछ नया करना होगा
एक प्रश्न के जवाब में जीतू पटवारी ने कहा कि वोट लेने का मापदंड अलग है होता है और गारंटी देने का मापदंड अलग है। झूठ कब तक चलेगा। अगर बीजेपी जीतती है तो हममे कोई कमी होगी। जनता ने जो जनादेश दिया वह स्वीकारा है। नया संगठन बनाना है। युवा संगठन बनाना है। जनता से सरोकार वाला संगठन बनाना है। कुछ तो अलग परिवर्तन लाना है। जब पदभार ग्रहण किया तब भी एक ही बात कही थी सकारात्मक विपक्ष। प्रदेश हमारा है जनता हमारी है। जनता ने जो जनादेश दिया वह सर माथे पर है। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह करे, सरकार ने जो कहा उसे मूर्त रुप दे। हम बार-बार इस बात को दोहराते रहेंगे।


किसी के कहने पर हम क्यों जाए
पीसीसी अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि मोदी जी हमें कहे मंदिर आज जाना है कल जाना है। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म में किसी को डिडेक्ट नहीं कर सकता। मोदी जी, शिवराज जी व मोहन यादव जी कहेंगे तब हम करेंगे। हमें माता पिता की सेवा आस्था के साथ करना है। हर कांग्रेसी की आस्था राम पर है। सदियों से माना है सदियों तक हम सेवा करेंगे। कांग्रेस मध्यप्रदेश में राम यात्रा निकालेगी। मोदी जी धार्मिक व प्रवचन की बाते बंद करे। मोदी की गांरटी की बात पूर्ण करे। घोषणा पत्र में जो बाते कही वह वादे पूरे करे। वादे पूरे नहीं करने पर कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 24 तारीख के दिन ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे जो बोला वह करे। गेंहूं के दाम 2700 रुपए किए जाए। इसके बाद 29 तारीख को जिलास्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। 8 मार्च को पूरे प्रदेश में जहां-जहां खरीदी हो रही वहां मंडी में किसानों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेगा।


शिवराज जी रोज एक पौधा लगा रहे
जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज जी रोज एक पौधा लगा रहे है। मुझे थोड़े दिन पहले मिले थे। उन्होंने कहा आनंद में हूं। मजे ले रहा हूं। तब मैने पूछा मोहन भैया कैसे है तो उनका कहना था कि जीतू दूल्हा तो मुझे बनाया था। मुख्यमंत्री का चेहरा मे था। लोगों के साथ धोखा कर दिया भारतीय जनता पार्टी ने। जिस तरीके से लोकतंत्र के नेता शिवराज जी की गत हुई उन्हीं की मेहनत से बीजेपी की सरकार बनी है। लेकिन अब उन्हें दूध में मक्खी के जैसे निकाल दिया। जो कि बीजेपी के लोगों के लिए भी आगे का खतरा है।


सैलाना विधानसभा में फोकस
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी व कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सैलाना विधानसभा पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। क्योकि यहां पर ना तो भाजपा का विधायक और नाहीं कांग्रेस का। पिछले सप्ताह बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सैलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव तंबोलिया में अचानक रात में पहुंचे थे। क्षेत्र में 16 घंटे रहकर बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जमीनी हकिकत जानी थी। यहां तक सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार से भी गुपचुप तरीके से मुलाकात की थी। अब राहुल गांधी की यात्रा सैलाना आएगी। सैलाना से यात्रा राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र की तीन विधानसभाओं में से होकर निकलेगी। जिनमें रतलाम ग्रामीण, रतलाम शहर व सैलाना शामिल है। आगामी लोकसभा चुनाव में सैलाना विधानसभा का वोट बैंक अहम माना जा रहा है। इस कारण बीजेपी व कांग्रेस के नेताओं के दौरे इस क्षेत्र में हो रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE