पिपलियामंडी। नगर के शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरते वक्त चालान जमा करने के लिए कॉलेज से तीन किलोमीटर दूर बैंक जाना पड़ता था जिसको लेकर विद्यार्थियों के समय का बहुत नुकसान होता था। इस समस्या को लेकर अभाविप ने आवाज उठाई थी। जिसके बाद बैंक द्वारा कॉलेज में ही व्यवस्था कर दी गई हैं।
छात्र नेता नरेंद्र पाटीदार ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या को लेकर प्राचार्य और सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के मैनेजर से चर्चा की गई थी। जिसके बाद बैंक द्वारा ऑनलाइन चालान जमा करने के लिए कॉलेज में ही क्यूआर कोड लगा दिया गया। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को अब बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी चालान कॉलेज में ही जमा हो जाएंगे। इस सुविधा के लिए कॉलेज प्राचार्य आरके श्रीवास्तव और बैंक मैनेजर का एवं एबीवीपी की नगर टीम गौरव पाटीदार आनंद गुर्जर का आभार माना।