BREAKING NEWS
NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2024, 7:43 pm
NEWS : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से चर्चा की, कोर्डिनेटर बनाने का सुझाव बनी सहमति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चितौड़गढ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पंचायत समिति के सभागार में एनजीओ एवं विभिन्न सामाजिक सेवा संगठन के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा की। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में योजनाओं का लाभ दिलाने में एनजीओ एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने एनजीओ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से चितौड़गढ में योजनाबद्ध विकास के बारे में जानकारी और सुझाव भी मांगे। उपस्थित संगठनों से नई संसद को देखने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने संबोधित करते हुए सभी संस्थाओं का समन्वय कर एक कोर्डिनेटर बनाने का सुझाव दिया। जिस पर सभी की सहमति से नरेंद्र चोर्डिया को कोर्डिनेटर बनाया गया।  
प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, अनिल सिसोदिया, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन आदि उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए महाराणा प्रताप सर्किट में चित्तौड़गढ़ को भी शामिल करने की मांग की। संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने किया। आभार प्रधान देवेंद्र कंवर ने व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों ने सुझाव दिए‌। 
भगवती शिक्षक सेवा संस्थान के रामगोपाल ओझा ने आवश्यक एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। राकेश जेतलिया ने रिवर फ्रंट की मांग की। देशना शाखा ने नगर परिषद क्षेत्र में महिलाओं के स्वालंबन एवं आत्मनिर्भरता की पहल करते हुए एक हाल बनाने की मांग की। एटीबीएफ द्वारा जनता आवास गृह में म्यूजियम बनाने, एवं ब्लड बैंक में सेपरेशन यूनिट को चालू करने का सुझाव दिया। इस दौरान भगवती शिक्षण संस्थान, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE