BREAKING NEWS
NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 1:56 pm
BIG NEWS : भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सेठी और सीएम के आने से पहले मीडिया को दिया ये बयान, अब पार्टी ने जारी किया ये नोटिस तो बोले- देंगे जवाब, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सेठी को पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले मीडिया को दिए बयान के बाद जारी किया गया है। 

भाजपा पदाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को नीमच में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक दिनी दौरा था। इस दौरे से पूर्व भाजपा के जिला  कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सेठी ने मीडिया को एक बयान दिया था। इस बयान में वे पार्टी जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार पर आरोप लगाते हुए सीएम के कार्यक्रम को फेल करने की बात कहते हुए दिखाई दिए थे। इसी बयान के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वहीं इस मामले में भाजपा के जिला  कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सेठी का कहना है कि पार्टी की तरफ से उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। उनके पास पार्टी के महामंत्री सुखलाल सेन का फोन जरूर आया था, जिसमें उन्होंने नोटिस को वॉट्स एप पर भेजने की बात कही थी। सेठी ने बताया कि यदि नोटिस दिया गया है तो उसका जवाब देंगे। फोन पर मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन में जवाब देना है तो बड़िया वाला ही जवाब देंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE