BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 2:55 pm
BIG REPORT : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पत्रकारवार्ता, कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा, बीजेपी सरकार के संकल्प पत्र के वादे पूरे करने लगाएगी गुहार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा जल्द ही राम यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में बीजेपी के केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भक्तों से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए कहा जाएगा। कांग्रेस जन यात्रा के दौरान भगवान राम से गुहार लगाएंगे कि बीजेपी के सरकारों द्वारा किए गए संकल्पों और गारंटियों को पूरा कराएं।


पीसीसी भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भगवान राम का मंदिर बना है। इसकी खुशी कांग्रेस जनों में है लेकिन कांग्रेस इस यात्रा के जरिये राम भक्तों के हित की बात करेगी। यात्रा का समय अभी तय किया जाना बाकी है। इसके लिए जल्दी ही जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि राम यात्रा के जरिये हम याद दिलाएंगे कि महंगाई कम करो। हर घर में बेरोजगारों की लंबी कतार है। यह आग्रह करेंगे कि युवाओं को रोजगार दिलाएं। पूर्व विधायक पीसी शर्मा व कांग्रेस के मीडिया विभाग के पदाधिकारी केके मिश्रा की मौजूदगी में पटवारी ने कहा कि बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार ने संकल्प पत्र में अद्भुत, अकल्पनीय वादे जो किसानों से किए हैं, उनको पूरा करे।


2014 में किए वादे पूरे करें पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि राम यात्रा सरकार के उस एजेंडे को पूरा कराने के लिए है जो बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कही है। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं किया है। पीएम नरेंद्र मोदी से उन वादो को पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। अयोध्या जाने के सवाल पर पटवारी ने कहा कि सही वक्त पर अयोध्या भी जाएंगे पर राम यात्रा के दौरान बीजेपी की सरकारों से कहेंगे कि आपको रामलला का वास्ता है कि जिस संकल्प पत्र को गीता, रामायण कहा है, उसमें किए वादों को पूरा करो।


लाडली बहना के कारण बाकी योजनाओं की राशि रोकी
पटवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि एमपी क्राइम में देश में सबसे आगे है। भ्रष्टाचार में तीसरे स्थान पर है। भारत सरकार के आंकड़े बताते हैं कि एमपी के युवाओं का बेरोजगारी में चौथा स्थान है। मोदी सरकार गारंटी की बात करती है तो जो वादे किए हैं उसे पूरे करे। एमपी की सरकार का कर्ज चार लाख करोड़ तक पहुंच रहा है। एमपी के अनुपूरक बजट और अंतरिम बजट से देखने को मिला है कि पैसे नहीं है। ऐसे में बच्चों के स्कालरशिप, बुजुर्गों के पेंशन के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। प्रदेश भर में महिलाओं की योजनाओं के पैसे रुके हैं। साथ ही पंचायतों, नगर निकायों की राशि रुकी हुई है। यह सब इसलिए है क्योंकि लाड़ली बहना के पैसे देने हैं। कांग्रेस की राम यात्रा के दौरान भगवान राम से गुहार करेंगे कि उनके नाम पर बीजेपी के लोग वादे तो करते हैं पर उसे पूरा नहीं करते हैं। इसलिए राम भगवान इन वादों को पूरा कराएं।


25 सालों में सबसे अधिक क्राइम दो महीनों में
पटवारी ने यह भी कहा कि डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पदभार संभाले हुए दो महीने हो गए हैं। मैंने कई बार अलग-अलग माध्यम से अनुरोध किया है कि आपसे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों पद एक साथ नहीं संभल सकते। मुख्यमंत्री मोहन यादव एक पद ही संभालें। उन्होंने कहा कि पिछले 25 साल में इन दो महीने में जितने क्राइम हुए, वह सबसे अधिक हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE