भवानीमंडी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती व संत गाडगे ज़ी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य मे गुरुरविदास विश्व महापीठ, डॉ भीमराव अम्बेडकर समिति, रजक वैलफेयर सोसायटी भवानीमंडी के तत्वावधान में शोभायात्रा नाव सर्किल से प्रारम्भ हुई शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर सभा में तब्दील हों गई। शोभायात्रा में सैंकड़ो अनुयायी उपस्थित हुए एवं बाबा साहब को माल्यार्पण किया गया।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष मेघवाल विकास समिति एवं प्रदेश सदस्य गुरु रविदास विश्व महापीठ बालमुकुंद मेघवाल, श्यामलाल वर्मा, रामलाल वर्मा, भागीरथ वर्मा, एवं अशोक वर्मा ने संत गाडगे की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मोहनलाल खटीक, प्रताप चंद पूर्व थानेदार, पन्ना लाल, रमेश बौद्ध, सुरेश वर्मा, शिवकुमार जजावरा, पवन, राजेश खन्ना, चद्रप्रकश, शैलेन्द्र बाथरा, डालूराम वर्मा, गोपाल जजावरा, रमेश चद्र गोबरिया, मनोज मेहरिया, कुलदीप, वीरेंद्र, सूरज, हेमराज, गौतम अम्बेडकर, मदनलाल मेघवाल, गोरधन मेघवाल, उपस्थित रहे।