खरगोन। सनातनी संस्कृति बचाने, धर्मांतरण रोकने के उद्देश्य से प्रदेश के जनजाति बाहुल्य क्षेत्रो में निकली जा रही यात्रा रविवार को शहर पहुंची। यहां हिन्दू युवा जनजाति मंच पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा। पदाधिकारियों ने बताया कि सनातन संस्कृति बचाओ यात्रा जिले के समस्त थानों एवं चौकी पर क्षेत्र में पहुंचेगी। जहाँ अवैध गतिविधि जैसे जनजाति समाज का धर्मांतरण बड़े पैमाने पर लोग लालच देकर भोले भाले समाज को अपने सनातन धर्म से अलग कर रहे हैं और जितने भी अवैध चर्च क्षेत्र में संचालित है उन पर प्रतिबंध की मांग की जाएगी।