BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2024, 5:07 pm
BIG NEWS : रोटरी क्लब नीमच का स्वर्ण जयंती महोत्सव, टाउन हॉल में हुआ भव्य आयोजन, 41 लाख रुपए लागत मूल्य की हाईटेक एम्बुलेंस की शहर को सौगात, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर     

Share On:-

नीमच। रोटरी क्लब नीमच ने रविवार 41 लाख रुपए मूल्य की तमाम चिकित्सकीय संसाधनों से लैस एम्बुलेंस का लोकार्पण कर शहर को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। अवसर था रोटरी क्लब नीमच के स्वर्ण जयंती महोत्सव का। रोटरी क्लब नीमच द्वारा आज टाउन हॉल में स्वर्ण जयंती महोत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद रोटरी प्रार्थना और रोटरी चतुर्विद का वाचन किया गया। स्वागत के पश्चात मंचासीन अतिथियों का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रवीण शर्मा द्वारा संपादित स्वर्ण सोपान स्मारिका फोल्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए 160 बेंच प्रदान की गई। 
इस अवसर पर रोटरी के अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर राजू सुब्रमण्यम, मंडल अध्यक्ष रितु ग्रोवर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, रोटेरियन अतुल गार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, प्रतिष्ठित उद्योगपति कैलाश धानुका, रोटरी अध्यक्ष विमल सरावगी, सचिव युजवेंद्र सिंह भाटिय़ा, दर्शन गांधी, प्रवीण शर्मा, सुरेश सोडानी, मधुसूदन खंडेलवाल, डॉ अशोक जैन, प्रकाश मंडवारिया, संतोष चोपड़ा, सतीश तोतला, पृथ्वी सिंह वर्मा, माधुरी चौरसिया, रेखा गांधी, बृजेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम गुप्ता और शरद जैन द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब नीमच द्वारा समाज सेवा के अनेक महत्वपूर्ण प्रकल्पों का संचालन लगातार किया जाता रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE