BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 12:40 pm
BIG NEWS : आचार्य विद्यासागर जी महाराज को समाजजनों सहित जन प्रतिनिधियों ने कीर्ति स्तंभ फव्वारा चौक पर दीप जलाकर दी विनयांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 18 फरवरी को समता पूर्वक समाधि उपरांत विश्व भर मे रविवार 25 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय विनयान्जली सभाओं का आयोजन किया गया। 
इसी कड़ी में नीमच दिगंबर जैन समाज द्वारा 25 फरवरी शाम 7.15 बजे युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी की महाराज के 50वें दीक्षा दिवस पर निर्मित कीर्ति स्तंभ फव्वारा चौक पर दिगंबर जैन समाज नीमच के तत्वावधान में समाजजनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर विन्यांजलि दी की गई। 
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज नीमच के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर ने बताया कि आचार्य श्री के समाधि के उपरांत रविवार शाम को प्रत्येक दिगंबर जैन समाज के घर से एक-एक घी के दीपक लगाकर विनयांजलि दी गई। 
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, विशाल विनायका जैन ब्रोकर, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौपड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चौपड़ा, निर्मल जैन, पार्षद शारदा जैन, सुनील कटारिया, आयुष कोठारी, नूतन शाह, सुनील बाकलीवाल, राजेंद्र सोनी निर्मल जैन, आभा विनायका, प्रेरणा बाकलीवाल, संगीता सरावगी सहित बड़ी संख्या में दिगंबर जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE