BREAKING NEWS
KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 2:55 pm
NEWS : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर में 85 ट्रक ड्राईवर लाभान्वित, अब तक आयोजित 5 शिविरों में 513 ने कराया नेत्र परीक्षण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक अपने कर्मचारियों एवं बिजनेस पार्टनर से जुडे कर्मियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य हेतु प्रतिबद्ध है। इस हेतु समय समय पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यकम आयोजित किये जाते है। 
इसी क्रम में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा स्वयं सेवी संस्था उन्नति के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ड्राइवरों के नेत्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना एवं उनकी सुरक्षा करना है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं टीम ने संयंत्र में आने वाले 85 से अधिक ट्रक ड्राइवरों तथा आपरेटर के नेत्रों की रेटीना स्कोप, स्लीट लेंप, एवं ओप्थेल्मिक चेयर यूनिट से जांच की एवं आवश्यकता अनुरूप निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया। जांच शिविर में रक्तचाप और बॉडी मास इंडेक्स मूल्यांकन भी शामिल था। इस अवसर पर उन्नति की ओर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ चंदन जैन, संदीप कुमार, अब्दुल रशीद एवं भैरूलाल माली उपस्थित थे। विगत आयोजित 5 शिविरों में अब तक 513 ट्रक ड्राइवर लाभान्वित हो चूकें हैं।
चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लाॅजिस्टीक विभाग द्वारा आयोजित इस कैम्प में लोकेशन हेड कमोद सिंह एवं लोकेशन एचआर हेड अनूप कुमार, हेड लाजिस्टिक दिनेश प्रजापत ने सभी बिजनेस पार्टनर्स एवं टीम उन्नति का आभार प्रकट किया। लाॅजिस्टिक विभाग के अंजलि राठौड़, दीपक चरण, हर्षवर्द्धन सिंह, राम राजपुरोहित एवं टीम ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE