चित्तौड़गढ़। व्यापारियों ने चित्तौड़ व्यापार महासंघ द्वारा किए गए अंतिम रविवार के बंद आह्वान पर संपूर्ण चित्तौड़गढ़ के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर एकता का परिचय दिया। संस्था के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे एवं संस्था को सहयोग प्रदान किया।
संस्था के महासचिव राजकुमार जैन ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के सभी प्रतिष्ठान आने वाले संपूर्ण वर्ष अंतिम रविवार को बंद रहेंगे। व्यापार महासंघ के सचिव प्रतीक बोहरा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के सभी ब्रांडेड शोरूम को भी महासंघ द्वारा पत्र भेज कर अंतिम रविवार पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया गया था जिस पर समर्थन प्रदान किया किया एवं सभी ब्रांडेड शोरूम भी बंद रहे।
कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी एवं प्रचार प्रसार मंत्री मोहित जैन ने बताया कि सभी व्यापारी चौराहे पर एकत्रित होकर आसपास के सभी मार्केट में घूमे। कुछ ब्रांडेड शोरूम खुले होने पर उनके प्रतिनिधियों से निवेदन करने के पश्चात उन्होंने भी महासंघ का सहयोग किया। इस दौरान कार्यकारिणी के सभी सदस्य किरण डांगी, ओम लड्डा, सुरेश जैन, देवेंद्र मोदी, रफीक नागोरी, बृजेश राठौर, विकी कोहली उपस्थित रहे।