झालावाड़। जिले के तहसील झालरापाटन के गांव गिन्दौर में एक ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। एक मकान में पानी के टैंक को ढकान नहीं करने के कारण एक गोवंश उसमें डूब गया और उसकी अकाल मृत्यु हो गई। गौ वंश की मौत का पता तब लगा जब सुबह पानी के ऊपर गौ वंश तेरता हुआ दिखाई दिया। तब रुद्र सेना गौ सेवा टीम के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली और तुरंत मौके पर पहुंचे और गोवंश को बाहर निकलवा कर उसका निस्तारण करवाया गया।
रुद्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू ने नाराजगी जताते हुए बताया कि प्रशासन को हमने पहले भी कई बार अवगत करा दिया है इस प्रकार की घटनाएं और भूखंड कॉलोनी में हो चुकी है और हम पुन: अवगत कराना चाहते है कि नगर पालिका को एक शपथ पत्र तैयार करवाना चाहिए। जिससे मकान मालिक व ठेकेदार दोनों आगे से ध्यान रखें की पानी का टैंक पूर्ण तैयार होते ही उसको पत्थर से हाथों हाथ ढक्कन होना जरूरी है ऐसा शपथ पत्र तैयार करवाए ताकि आगे से इस प्रकार के मुख प्राणी एवं छोटे बच्चो की अकाल मृत्यु ना हो आगे से कई प्रकार की घटनाएं हो सकती है और इस प्रकार की घटनाएं हमारे पास पहले भी आ चुकी है। कृपया प्रशासन आगे से तुरंत कार्रवाई करें ऐसे ठेकेदार के खिलाफ व मकान मालिक पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो इस अवसर पर पदाधिकारी, संभागीय मीडिया प्रभारी, कमलेश कुमार सोनी, वाहन मंत्री गोपाल सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह खबर लिखित प्रपत्र के आधार पर प्रकाशित हुई है।