नीमच। जिले के अंतिम छोर पर चंबल किनारे बसे गांव खानखेड़ी के महंत तुलसीदास बैरागी का स्वर्गवास पिछले दिनों हो गया था। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार महंत जी का सभी कार्य परिवारजनों द्वारा किए गए।
परिवार जनों द्वारा पगड़ी दस्तूर के बाद खानखेड़ी के प्रसिद्ध चारभुजा मंदिर पर आने वाले समय में गर्मी को देखते हुए महंत जी की मंशा अनुसार उनके पुत्र मंगल दास एवं रमेश दास बैरागी ने चारभुजा मंदिर पर एक वाटर कूलर भेंट किया गया। जिससे आने वाली गर्मी में आमजन ठंडा पानी पी सकेंगे। महंत तुलसीदास ने अपना जीवन बड़े ही सात्विक तरीके से जिया तथा हमेशा ही ईश्वर की भक्ति में लीन रहकर जीवन व्यतीत किया।