चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ ने बडी गवाडी चित्तौड़गढ़ शहर निवासी 64 वर्षीय सुभाष चंद्र सुपुत्र स्वर्गीय सोहन लाल गांग के अकस्मात निधन होने पर उनके भाई प्रकाश, भरत पत्नि लीला देवी, पुत्र अभिषेक, पुत्रिया अभिलाषा एवं कीर्ति एवं अन्य परिवारजन की उपस्थिती में संस्था के नेत्र दान प्रभारी वीर अभय संजेती वीर सीपी जैन के माध्यम से नेत्रदान संपन्न करवाया।
नेत्र उत्सर्जन का कार्य उत्सर्जन विशेषज्ञ राहुल छीपा गोमाबाई नेत्रालय नीमच के द्वारा सम्पन्न किया गया।