नीमच। ग्राम पंचायत हतूनिया के क्रिकेट खेल मैदान में 11 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया जा रहा हैं। स्पर्धा के दूसरे दिन सोमवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच चचोर और दुरगपुरा के बीच खेला गया, जिसमें दुरगपुरा टीम विजेता रही। वहीं दूसरा मैच घोटा पिपलिया और रायपुरिया के बीच खेला गया जिसमे रायपुरिया टीम विजेता रही। अंतिम मैच विजेता टीम रायपुरिया और दुरगपुरा के बीच खेला गया जिसमें रायपुरिया टीम ने मैच जीता। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजन करता द्वारा ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजन कर्ता द्वारा प्रथम विजेता टीम को एक लाख रूपए व उप विजेता टीम को 51 हजार व ट्राफी दी जाएगी।