BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 7:05 pm
NEWS : संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल प्रताप नगर ने मनाया बसंत महोत्सव, सेवानिवृत शिक्षिकाओं का किया सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल प्रताप नगर ने बसंत महोत्सव आयोजित किया। स्थानीय प्रताप नगर महेश भवन में संगठन की महिलाओं द्वारा सरस्वती पूजन व स्थानीय सेवानिवृत शिक्षिकाओ सम्मान कर बसंत महोत्सव मनाया। मंडल अध्यक्ष अलका चौखड़ा व उपाध्यक्ष मधु डाड ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सीए अंकुर गोयल द्वारा मंडल सदस्यों को वित्तीय लेनदेन व बचत के नए-नए तरीके समझाएं गए। सचिव राजश्री काबरा ने बसंत उत्सव में हुए कार्यक्रम राम नृत्य नाटिका अंजलि पोरवाल एंड ग्रुप, आकर्षक बॉलीवुड पंच पायल पलोड़ एंड ग्रुप एवं बसंत त्यौहार नृत्य शिल्पा पोरवाल एंड ग्रुप की जानकारी दी। उक्त प्रोग्राम में सेवानिवृत शिक्षक कंचन देवी पोरवाल व प्रमिला चौखड़ा को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनके सामाजिक कार्य हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम की रोचकता बनाए रखने हेतु शिल्पा पोरवाल द्वारा राम युग पर व राजश्री काबरा द्वारा सामाजिक जागरूकता भ्रूण हत्या के संदर्भ में कविता पाठ किया गया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन कर बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। कोषाध्यक्ष सोनू मूंदड़ा, अरुणा चौखड़ा, रेखा चौखड़ा, अंजलि असावा, पूजा गदिया, प्रियंका कोठारी, सीमा जागेटिया, डिंपल काबरा, चंदा सांमरिया तथा अन्य सदस्यों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुम्भा नगर अध्यक्ष मधु की न्याति व उपाध्यक्ष शकुंतला लड्डा रहे। संचालन मंडल सदस्य प्रमिला चौखड़ा द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE