BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 7:37 pm
BIG NEWS : भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति वंदन महिला स्वसहायता समूह एनजीओ अभियान का सम्मान समारोह संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, प्रदेश संयोजिका डॉ लता वानखेड़े, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा माया नारोलिया के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति वंदन महिला  स्वसहायता समूह एनजीओ अभियान का सम्मान समारोह फ्यूचर प्राइड स्कूल नीमच सिटी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित प्रचलित कर किया गया। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल ने की। 
मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, कार्यक्रम के प्रभारी व जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, महेंद्र भटनागर, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, उपाध्यक्ष रंजना परमाल, जिला उपाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला मंत्री ललित ग्वाला, मंडल अध्यक्ष कमलेश मांदलिया मंचासीन रहे। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। सांसद सुधीर गुप्ता को स्व सहायता समूह की बहनों द्वारा पृथक पृथक कार्यों के बारे में जानकारी दी। विधायक परिहार ने मुद्रा योजना स्वनिधि योजना प्रधानमंत्री द्वारा चल रही कई योजनाओं की जानकारी दी। जिससे महिलाएं ऋण लेकर अपनी आजीविका चला सके एवं आत्मनिर्भर बन सके स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं खुद सक्षम बन सकती हैं और दूसरों की मदद करने के लिए भी सक्षम हो सकती हैं। महिलाओं को सक्षम बनाने का काम मोदी कर रहे हैं। मोदी ने महिलाओं को उज्जवला गैस आवास जैसी सुविधाएं दी है व रजिस्ट्री में महिलाओं को छूट देकर मकान का मालिक भी महिलाओं को बनाया है। यह बात जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कार्यक्रम के दौरान कही। 
स्वाति चोपड़ा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों ही काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजना चला चला रखी हैं। जिनका लाभ आप सब बहिने लें रही है और वंचित बहनों को भी इसका लाभ दिलाए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं लाडली बहना जैसी योजना चलाकर राज्य सरकार ने बहनों को मदद करने का कार्य किया है। 
कार्यक्रम में राधा यादव राकेश कुमार रेखा जाटव, नीतू जाट, ललिता यादव, उषा यादव, अंजू यादव, लीला सोनी, मंजू, दीपा, ललित, कृष्ण, सहित बड़ी संख्या में बहनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चे की आशा शर्मा, उर्मिला चौहान, सोनू सोनगरा, कृष्णा हाडा, मंजू पटेल एवं बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की बहने उपस्थित रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE