नीमच। जिले के गांव रेवली देवली से शांतिलाल पिता गणपत लाल नागदा ने जनसुनवाई में पहुंचकर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर शिकायत की है।
शांतिलाल नागदा का कहना है कि मैं कई बार जनसुनवाई में अपनी शिकायत रख चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अपने आवेदन में शिकायतकर्ता ने कहा कि शासकीय भूमि सर्वे नंबर 187 पर राधेश्याम और अशोक नागदा द्वारा अतिक्रमण कर आम रास्ता अवरुद्ध किया गया है। नायब तहसीलदार नीमच के आदेशानुसार इन व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था किंतु पुनः अतिक्रमण कर लिया। राधेश्याम और अशोक नागदा साफ तौर पर धमकी दे रहे हैं की शासन मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। तुमसे जहां शिकायत हो सकती है वहां चले जाओ। मैं अधिकारियों को अपनी जेब में रखता हूं। शांतिलाल नागदा ने अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाने की मांग की है।
वहीं इस मामले को लेकर राधेश्याम और अशोक नागदा से सम्पर्क करना चाहा तो उनसे बात नहीं हो पाई।