नीमच। जिले के सिंगोली तहसील के अंतर्गत आने वाली किशनपुरा गांव निवासी एक पीड़ित ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया है। जिसमें उसकी पट्टे की 5 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई है।
किशनपुरा निवासी पीड़ित कालूराम ने बताया कि शासन द्वारा 2002 में उसके पिता भुवान सिंह और माता कांतिबाई के नाम से पांच बीघा भूमि आवंटित की थी। तभी से उक्त भूमि पर उनका कब्जा है और वह खेती करते आ रहे हैं। लेकिन विगत 5 वर्षों से मुकेश पिता बद्रीलाल रामलाल पिता बद्रीलाल निवासी झातला ने जमीन पर जबरदस्ती और दादागिरी से कब्जा कर लिया हैं।
पीड़ित ने बताया है कि उन्हें खेत पर आने-जाने भी नहीं दिया जा रहा है और धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर जमीन को कब्जे से मुक्त करने की मांग की है।