चित्तौडगढ। जिला स्तर पर निर्मित संत शिरोमणि रविदास पैनोरमा मोहर मंगरी स्थित में संत रविदास सत्संग समिति और बैरवा समाज द्वारा संत रविदास जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
संत रविदास सत्संग समिति के मीडिया प्रभारी प्रभुलाल बैरवा व कोषाध्यक्ष पुष्कर बैरवा ऐराल ने बताया कि दुर्ग चित्तौड़गढ़ स्थित संत रविदास चरण पादुका का पूजन कार्यक्रम किया गया। बाबा रामदेव मंदिर (सुभाष चौक) से आरंभ होकर शोभायात्रा बाबा साहब अंबेडकर सर्किल एवं गांधीनगर में होकर मोहर मंगरी पहुंच सम्पन्न हुआ। संत शिरोमणि रविदास पैनोरमा मोहर मंगरी प्रांगण पर एक आमसभा रखी गई। अध्यक्षता सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने की।
मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि रविराज सिंह जाड़ावत सरपंच ऐराल, रिटायर्ड फौजी शंभूलाल बैरवा कचनारिया एवं शंकर लाल बैरवा नाहरगढ़, मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी लाल जटिया, रविदास सत्संग समिति के संरक्षक नारायण दास बैरवा, रविदास सत्संग समिति के अध्यक्ष गोवर्धन लाल बैरवा जालमपुरा, चितौडगढ मन्दिर पुजारी शंकर दास बैरवा, पुर्व मन्दिर पुजारी माधव दास बैरवा, रविदास सत्संग समिति के कार्यकर्ता काशीराम बैरवा, बालुराम बैरवा राज पुलिस, राष्ट्रीय बैरवा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष हरिश बैरवा, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति मेंबर वार्ड नंबर 1 ओमप्रकाश जटिया आदि का माल्यार्पण व ऊपरना ओढाकर स्वागत किया।
समाज के आगुन्तको चंपालाल बैरवा लागंच, बाबुलाल बैरवा बोजुन्दा, नानुराम बैरवा अध्यापक, रतन बैरवा अध्यापक, शंकर लाल बैरवा अध्यापक, चेतन बैरवा, सत्यनारायण बैरवा, आदि ने भी संत रविदास के बारे में अपने विचार प्रकट किए। इसके बाद महाप्रसाद वितरण हुआ।
रात्रि सत्संग की अध्यक्षता पूर्ण भारती बूंदी, मुख्य अतिथि माधवानंद भारती मावली, विशिष्ट अतिथि लक्षानन्द राशमी, नरेंद्रनंद सामरी संतोषानंद डबोक, माधवदास राशमी द्वारा रात्रि सत्संग के माध्यम से देर रात्रि श्रोताओ को आनंद विभोर किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालक लक्ष्मण सिंह परालिया ने किया।