उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को बालाघाट से एक भक्त ने बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट अर्पित किया है। मुकुट का वजन 1801 ग्राम है। जिसका अनुमानित मूल्य करीब डेढ़ लाख रूपए है। मंदिर समिति ने दानदाता को रसीद प्रदान कर सम्मान किया।
मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को बालाघाट निवासी रामेश्वर धर्मलाल कटरे द्वारा पुजारी संजय शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया गया। जिसका कुल वजन 1801 ग्राम है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा मुकुट प्राप्त पर दानदाता रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल का दुपट्टा व प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।
विकास कार्यो के लिए 1 लाख का दान किया-
श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को छत्तीसगढ़ के अभनपुर निवासी भक्त गोपी कुमार साहू द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य के लिए 1 लाख की राशि का चेक दिया। मंदिर समिति के भस्मार्ती प्रभारी आशीष दुबे द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।