BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2024, 10:47 am
KHABAR : लोगों को जीवनदान दे रही भारत विकास परिषद की एंबुलेंस, पिछले 18 वर्षो से लगातार संचालित की जा रही है, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। जावद की एकमात्र सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद द्वारा पिछले 18 वर्षो से लगातार एम्बुलेंस संचालित की जा रही है। नगर की मेडिकल सुविधाओं की कमियों के बीच सामाजिक संस्था की एंबुलेंस दुर्घटनाओं सहित एमरजेंसी के समय हजारो परिवारों के लिए उम्मीद बनकर उभरी है। सन् 2005-06 में भारत विकास परिषद शाखा जावद की एंबुलेंस की शुरुआत की गई थी। वर्तमान में भी संस्था कई सेवा कार्य कर रही है। 
भारत विकास परिषद के सचिव महेश सोनी ने जानकारी देते हुऐ बताया कि भारत विकास परिषद अपने पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है। पिछले 18 वर्षो से संस्था के स्थाई प्रकल्प के रूप मे एम्बुलेंस की सेवा लगातार जारी है। एंबुलेंस ने हजारो किमी का सफर तय कर सैकड़ो मरीजों को हॉस्पिटल भिजवाया है, जिससे उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत विकास परिषद की एम्बुलेंस की सेवा के लिऐ प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा, संस्था अध्यक्ष मधुसूदन मुछाल, संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, एम्बुलेंस चालक ओम जोशी से सम्पर्क कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE