नीमच। संवर्धिनी महिला समन्वय संगठन नीमच द्वारा आज कलेक्टर दिनेश जैन के नाम ज्ञापन देकर पश्चिम बंगाल की संदेशखाली महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध दर्ज कराया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि संदेशखाली में महिलाओं, बच्चों और उनके परिवारों पर अमानवीय अत्याचार और हिंसा हो रही है। राजनैतिक और धार्मिक कारणों से प्रेरित यह कृत्य पुलिस प्रशासन और पश्चिम बंगाल सरकार की नाकामी को साफ तौर पर उजागर कर रहे है। बच्चों और महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है। यौन उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। अपराधियों द्वारा उनकी जमीन हड़पने के मामले भी जग जाहिर है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पश्चिम बंगाल में हो रहे इन कृत्यों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। दोषियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलकर तुरंत न्याय दिलाया जाए। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।
ज्ञापन देते समय लक्ष्मी प्रेमाणि, मीना जायसवाल, वंदना खंडेलवाल, छाया जायसवाल, रानू अटल, सरोज गांधी, शिवा मित्तल, अलका गोयल, ममता गर्ग, पूजा केवलानी, आशा दादलानी, निर्मला अग्रवाल, चंदा सेठिया, सरिता कश्यप आदि महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।