मनासा। गोविंद, माधव, सुनील फरक्या (परदा) के पूज्य पिताजी एवं रक्तदाता क्लब मनासा के सदस्य पलाश फरक्या के पूज्य दादाजी
मोहनलाल फरक्या (घडोद वाला) का स्वर्गवास हो गया हैं। मरणोपरांत परिजन द्वारा नेत्रदान की सहमति प्रदान की गई।
जिसके बाद लायंस क्लब मनासा द्वारा गोमाबाई नेत्रालय नीमच के सहयोग से नेत्रदान करवाया गया।
नेत्रदान के इस पुनीत कार्य हेतु गोमाबाई नीमच से डॉ कमलाशंकर नागदा, लायंस क्लब मनासा से रमेश मूंदड़ा, प्रशांत शर्मा, नेमीचंद पाटीदार, नितिन जैन, अश्विन सोनी मौजूद रहे। अंधत्व निवारण इस महादान हेतु फरक्या परिवार का साधुवाद