नीमच। जिले के चीताखेड़ा चेनपुरा मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल सूचना के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जा रहा है कि नानूराम पिता बगदा निवासी कल्याणपुरा उम्र 25 वर्ष और बापूलाल पिता रामलाल निवासी चैनपुरा उम्र 45 वर्ष एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चेनपुरा से चीताखेड़ा की ओर आ रहे थे, तभी चीताखेडा पहुंचने से पूर्व सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे सुखलाल पिता रतनलाल निवासी गमेरपुरा उम्र 26 वर्ष से इनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 के पायलट पंकज और पीएमटी स्टाफ आशीष शर्मा जिला चिकित्सालय उपचार हेतु लेकर आए। घटना करीब शाम 5 बजे की है। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।