चीताखेड़ा। जीरन तहसील के चीताखेड़ा से लगा तीर्थ स्थल आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मन्दिर परिसर में 160 लोगों ने नर सेवा नारायण सेवा एवं पक्षी दाना समिति के सदस्यों ने बेसहारा मूक प्राणी पक्षियों की सेवार्थ सरकार बनाई। 10 लाख रुपए की लागत से 3 हजार पक्षियों के रात्रि विश्राम हेतु पक्षी निवास (टावर) कॉलोनी का कार्य निर्माणाधीन है। पक्षियों के रात्रि विश्राम कॉलोनी 72 फीट ऊंचे यह 8 मंजिला टावर शीघ्र ही आसमान छूने वाली है।
चीताखेड़ा क्षेत्र की नर सेवा नारायण सेवा एवं पक्षी दाना समिति चीताखेड़ा द्वारा विगत 5 सालों से पक्षियों की सेवा की जा रही है। इसके लिए 2018 में 10 सदस्यीय समिति का गठन किया था।
नर सेवा नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य नरेश पाटीदार ने बताया कि मानव सेवा के लिए तो बहुत संगठन है पर बेजुबान पक्षियों की रक्षार्थ में कभी कोई आगे नहीं बढ़ा। आसमान से ओलावृष्टि,लूके थपेड़ों, कड़ाके की ठिठुरन भरी ठंड से कई पक्षीयों की जान काल के गाल में समां गई एवं बरसात जैसे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु आवास पक्षियों की सेवा करने का निर्णय लिया। इस पर उन्होंने अपने मित्रों के साथ पांच साल पूर्व एक समिति का गठन किया इसमें हर सदस्य प्रतिमाह सो रुपए का सहयोग प्रदान करता है। सभी व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार एक बोरी या दो बोरी अनाज भी उपलब्ध करवाता है। इस तरह सदस्य सालों से पक्षियों के दाना (भोजन-पानी) की व्यवस्था कर रहे हैं। आज उनके साथ क्षेत्र के 160 से भी अधिक लोग जुड़े हुए हैं जो हर माह या आवश्यकता होने पर सहायता उपलब्ध करवाते हैं। पक्षियों की सेवा करते हुए सदस्यों ने कुछ साल पहले इनके लिए आवास बनाने का निर्णय लिया।
सामाजिक कार्यकर्ता व नर सेवा नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ दिनेश गुर्जर ने बताया है कि विगत कई सालों से 160 से अधिक लोग हर साल पक्षियों को 50 बोरी से भी अधिक अनाज खिलाते हैं। सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति के नर सेवा नारायण सेवा पक्षी दाना समिति के सदस्यों ने पक्षियों के रात्रि विश्राम हेतु कॉलोनी बनाने का निर्णय लिया। 3 हजार पक्षियों के रात्रि विश्राम हेतु 72 फीट ऊंची 8 मंजिला कॉलोनी के निर्माण में लागत 10 लाख से भी अधिक की राशि खर्च होगी। यह राशि जन सहयोग से एकत्रित की जा रही है। नर सेवा नारायण सेवा समिति विगत 4 सालों से आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मन्दिर पर लकवाग्रस्त रोगियों को प्रत्येक रविवार एवं वर्ष की दोनों नवरात्रि में 9 दिनों तक निःशुल्क स्वल्पाहार, दूध, दलिया, फल फ्रूट खाद्य सामग्री वितरण करते आ रहे हैं।
चैत्र नवरात्र में घटस्थापना के साथ ही पक्षी रात्रि विश्राम (टावर) कॉलोनी भी पक्षियों के लिए हवाले कर दिया जाएगा-
पक्षी निवास (टावर) कॉलोनी का निर्माण कार्य 29 नवंबर 2023 को मंदसौर जिले के गुर्जर बरडिया के ठेकेदार राजकुमार शर्मा द्वारा शुरू किया गया था। उक्त टावर आगामी दिवस 8 अप्रैल को चैत्र नवरात्र के अवसर पर आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मन्दिर पर होने वाली घटस्थापना के दिन पक्षियों के रात्रि विश्राम हेतु पक्षियों के हवाले कर दिया जाएगा।