नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरभड़िया के समीप आरक्षक राजाराम जाट की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह एसपी-एएसपी सहित पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे। पुलिस समीप लगे सीसीटीवी खंगाल रहे है। जांच कर रहे है कि पुलिसकर्मी की मौत कैसे हुई है।
बताया जा रहा है आरक्षक के शव के पास ही एक स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त पाई गई है जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है आरक्षक नीमच सिटी थाना क्षेत्र की जवासा चौकी पर पदस्थ था। जिला अस्पताल में परिजनों पुलिसकर्मियों और परिचितों की काफी भीड़ इकट्ठा है।