BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 11:01 am
BIG BREAKING : एमपी में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल, सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोटते वक्त हुई दुर्घटना, पढ़े संदीप गौलिया की खबर,      

Share On:-

डिंडौरी में एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। वाहन में 35 लोग सवार थे। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच है। 10 शव अम्हाई देवरी, दो पोंदी और एक-एक शव धमनी व सजनिया ले जाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर रात अम्हाई देवरी गांव से पिकअप वाहन में चौकी के कार्यक्रम में शामिल होने मसूर घुघरी गांव गए थे। जहां से लौटते समय पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी लगते ही डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल सहित अन्य अधिकारी शाहपुरा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए घटना में मृतक के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पुलिस ने पिकअप मालिक अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है। हादसे के वक्त वाहन अजमेर ही चला रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE